सरकार कर रही आधार-पैन लिंकिंग की डेडलाइन पर विचार, जनता अब भी कर सकती है पैन कार्ड इनएक्टिव होने से बचाव
(Jaipur, Jaipur) जी हां, सरकार ने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करने की अंतिम तारीख 31 मार्च, 2023 तक करने की घोषणा की थी जिसके खत्म होने में अब सिर्फ 2 दिन बाकी है | एक और जहा टैक्‍सपेयर्स की धड़कनें भी बढ़ती जा रही हैं तो वही दूसरी और सरकार राहत के तोर पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की डेडलाइन को 2 से 3 महीने और आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है | इनकम टैक्‍स कानून की धारा 139AA के तहत यह जरूरी है कि 1 जुलाई 2017 से पहले जारी सभी पैन के साथ आधार नंबर को जोड़ा जाए और यह काम पैन-आधार लिंक करके ही पूरा किया जा सकता है| आयकर विभाग की मानें तो अभी तक करीब 2 करोड़ पैनधारकों ने आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है. हालांकि, ऐसे पैनधारकों के लिए यह राहत भरी खबर है | विभाग जल्द ही इसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।