(International)
ईरान के संसद ने महिलाओ के ड्रेस कोड कोड को लेकर सख्त कानून की घोषणा की है जिसमे उन्होंने हिज़ाब ना पहनने पर 24 लाख का जुर्माना लागु किया है |ईरान के सांसद हुसैनी जलाली ने बात को स्पष्ट करते हुए कहा की अगर नए ड्रेस कोड का पालन नहीं किया तो उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए जाएंगे और उनके इंटरनेट इस्तेमाल करने पर भी पाबंदी लगा दी जाएगी। वही दूसरी और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के करीबी मोहम्मद मेहदी होसैनी ने कम बारिश होने के पीछे महिलाओं के हिजाब न पहनने को जिम्मेदार ठहराया। इस कानून के खिलाफ पिछले 6 महीने से लोग हिजाब के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है | रिपोर्ट के मुताबिक सरकार जारी प्रदर्शनों को रोकने के लिए नाबालिगों को भी मौत की सजा सुनाने की घोषणा भी कर सकती है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।