(Jaipur, Jaipur)
जी हां , अगर आप भी UPI से पेमेंट करने के आदी है तो यह खबर आप लोगो के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है क्योकि सरकार 1 अप्रैल से डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने की तैयारी कर रही है | नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने इस बारे में एक सर्कुल जारी कर कहा है की गूगल पे, पेटीएम और फोन पे पर 2000 से अधिक के UPI ट्रांजेक्शन पर 1.1% PPI फीस लगाने का सुझाव दिया है | ऐसे में अगर आप किसी भी दुकानदार को 2000 से ज्यादा यानी 2,500 रुपए का पैमेंट करते हैं तो इस पर 1.1% के चार्ज के रूप में 27.50 रुपए देने होंगे। ऐसे में आपको 2,500 रुपए के सामान के लिए 2,527.50 रुपए का पैमेंट करना होगा।यह चार्ज मर्चेंट ट्रांजैक्शंस यानी व्यापारियों को पेमेंट करने वाले यूजर्स को देना पडे़गा। अब आने वाले समय में आम जनता के लिए UPI से लेनदेन महंगा होता नज़र आ रहा है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।