सरकार ने दी ड्रग कंपनियों को कीमतें बढ़ाने की अनुमति,महंगाई की मार पर अब दवाईयां भी महंगी
(Jaipur, Jaipur) जी हां , सरकार ने 1 अप्रैल से ड्रग कंपनियों को कीमतें बढ़ाने की अनुमति दे दी है जिसके तहत अब सभी प्रकार की दवाईयां के दामों में 12 % तक की बढ़ोतरी की जाएगी | दवाओं में पेनकिलर्स, ऐंटी-इन्फेक्टिव्स, ऐंटीबायोटिक्स, डायबिटीज और दिल की बीमारी सहित कई बीमारियों के इलाज से जुड़ी जरूरी दवाओं की कीमतें इस साल 10% से ज्यादा बढ़ने का अनुमान है।कीमते बढ़ने का कारण भारत का दवाओं के लिए चीन पर निर्भरता को बताया जा रहा है | जहां एक तरफ सरकार विदेशों से बड़ी मात्रा में दवाओं का आयात कर रही है वही दूसरी और बढ़ती कीमते आम जनता के लिए महंगाई की मार साबित हो रही है | रिपोर्ट के मुताबिक देश में दवाईंयों और मेडिकल का खर्च पहले से ही ज्यादा है और ऐसे में फॉर्मा इंडस्ट्री के कच्चे माल के कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता को झटके दे रही है | अब 1 अप्रैल से आम जनता को यह दवाइयाँ 12 % तक की नई कीमतों के साथ बाजार में उपलब्ध होगी |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।