(DELHI, DELHI)
पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक इस साल लगभग 62 लाख विदेशी पर्यटक भारत की यात्रा पर आए है | करीबन दो साल के ऑपरेटिंग लोस के बाद ट्रैवल कंपनियों को विदेशी पर्यटकों से करीबन 10 % तक की बृद्धि हुई है वही आकड़ो की बात करे तो सैलानियों की संख्या में चार गुना तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है | क्रिसिल रेटिंग्स की डायरेक्टर पूनम उपाध्याय का कहना है जहां एक तरफ दफ्तरों के कामकाज और ऑफलाइन मीटिंग्स फिर से शुरू होने से बिजनेस ट्रैवल्स बढ़ा है, वही दूसरी और शॉर्ट ब्रेक लेकर घूमने जाने का चलन ट्रेवल कम्पनीज के लिए बतौर मुनाफा जनरेट कर रहा है | हालांकि हवाई किराया बढ़ने और विदेशी टूर पैकेज पर 20% टैक्स बढ़ने से टूर ऑपरेटरों का बिजनेस प्रभावित हो सकता है। ऐसा माना जा सकता है की देश का पर्यटन उद्योग अब वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।