(Jaipur, Jaipur)
भारत सरकार ने नेशनल रेयर डिजीज पॉलिसी 2021 के तहत सभी प्रकार के गंभीर बीमारीयों के इलाज के लिए दवाओं और स्पेशल फूड पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को खत्म कर दिया है | सरकार की इस छूट को गंभीर बीमारी से लड़ रहे लोगो के लिए राहत भरी छूट कहा जा सकता है |यह छूट केवल निजी तौर पर इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर ही मिलेगा | आप को बता दे की इससे पहले भी वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक छोटी बच्ची के कैंसर के इलाज के लिए विदेश से मंगाई दवाओं पर 7 लाख तक की छूट दी थी | सरकार के आदेश के मुताबिक विदेश से किसी भी प्रकार की इम्पोर्ट दवाओं कोई टैक्स नहीं देना होगा | सरकार की इस छूट का फायदा उठाने के लिए सेंट्रल या स्टेट डायरेक्टर हेल्थ सर्विस या सिविल सर्जन से एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जिसके बाद आप सरकार की इस छूट का फायदा उठा सकते है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।