(Jaipur, Jaipur)
सरकार के नए नियम के तहत एक अप्रैल यानी आज से अब चार डिजिट वाली हॉलमार्किंग पूरी तरह से बंद हो जाएगी।उसकी जगह छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग एप्लीकेबल होगा जिसके के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर भी 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। जिसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर कहा जायेगा | इस नंबर के ज़रिये सोने की शुद्धता का पता लगाया जा सकता है , सोने के बनी ज्वैलरी को ट्रेस किया जा सकता है , सोना कितने कैरेट का है इसकी गारंटी दी जा सकती है | जहा एक तरफ सोने की हॉलमार्किंग से आम जनता को फ़ायदा पंहुचा है वही दूसरी और फाइनेंसियल ईयर की शुरुआत से ही सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 59,751 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत में 748 रुपए बढ़ोतरी हुई है, वहीं चांदी की कीमत पर नज़र डाले तो चांदी 69,580 रुपए से बढ़कर 71 हज़ार के पार पहुंच गया | इस समय सोना अपने ऑल टाइम हाई पर है। जहाँ एक तरफ शादी का सीजन चल रहा है वही दूसरी तरफ सोने- चांदी के दामों में उछाल, आम जनता के लिए हाथो से छूटता नज़र आ रहा है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।