क्रूड ऑयल के उत्पादन में हुई कमी,जिसका सीधा असर होगा आम जनता के बज़ट पर
(Amber, Jaipur) जी हां , मै बात कर रही हू इंटरनेशनल मार्केट में सऊदी अरब समेत उन 23 देशों की जो की हर रोज 19 करोड़ लीटर क्रूड ऑयल का उत्पादन कम करने की घोषणा कर रही है | क्रूड ऑयल के उत्पादन में कमी भारत समेत दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक उत्पादन कम होने से कीमतों में लगभग 10 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ोतरी हो सकती है। सऊदी अरब, इराक और अमेरिका के कई तेल ऑपरेटरों ने घाटे को कम करने के लिए अपने कुओं को बंद कर दिया है । दुनिया भर में 100 देशो मे से है कुछ ही देश ऐसे है जो की क्रूड ऑयल का उत्पादन करते हैं। इनमें से सिर्फ 5 देश जिसमे अमेरिका, रूस, केनेडा, सऊदी अरब, और इराक है जो की 51 प्रतिशत तेल का उत्पादन करती है । ऐसे में उत्पादन कम होने से भारत समेत दुनिया भर में क्रूड ऑयल यानि की पट्रोल,डीज़ल की कीमते बढ़ने की सम्भावना है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।