सरकार द्वारा चलायी गयी मुद्रा योजना से हुआ 40 करोड़ लोगो को फायदा , आप भी शुरू कर सकते है खुद का बिज़नेस
(Jaipur, Jaipur) प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सरकार द्वारा खुद का बिज़नेस शुरू करने के लिए लोन दिया जा रहा है | जिसमे अब तक करीबन 40 करोड़ से ज़्यादा लोगो को खुद का बिसनेस स्टार्ट करने के लिए लोन मिल चुका है | सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के ज़रिये आप भी बिजनेस शुरू करने के लिए10 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं।इस योजना की शुरुआत 2015 में हुई जिसका मकसद भारत को आत्मनिर्भर बनाना है |सरकार द्वारा लोन लेने वाले को मुद्रा कार्ड दिया जाता है, जिसका उपयोग कारोबारी जरूरत पड़ने पर कर सकते है | योजना की खास बात यह है की इसमें सड़को पर रह रहे लोगो से लेकर छोटे -बड़े व्यापारी बिना किसी गारंटी के लोन ले सकते है, साथ ही अगर कोई अपने मौजूदा व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहता है, तो भी उसे इस योजना के जरिए लोन मिल सकता है। योजना में किसी तरह का कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं होता , लोन भुगतान अवधि को भी 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है | तो आप भी मुद्रा योजना का लाभ उठाये और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान दे |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।