वॉट्सऐप कर रहा अपडेशन का काम , नया फीचर जल्द ही होगा अप्लाई
(Jaipur, Jaipur) जी हां अब इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप भी अपने अपडेशन को लेकर नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके ज़रिये अब वॉट्सऐप के स्टेटस को आप जल्द ही बिना ऐप को क्लोज किए फेसबुक स्टोरीज पर शेयर कर सकेंगे | WaBetaInfo की मानें तो इस अपडेट के बाद वॉट्सऐप यूजर्स, एक साथ दोनों ऐप में वीडियो, फोटोज और टेक्स्ट शेयर कर पाएंगे, जो वॉट्सऐप के स्टेट्स और फेसबुक के स्टोरीज में दिखाई देगा। इस अपडेशन के ज़रिये कोई भी वॉट्सऐप यूजर इस फीचर को प्राइवेसी सेटिंग में जाकर एनेबल या डिसेबल कर सकेगा। इसका मतलब ये कि जिसे भी एक साथ दोनों ऐप में स्टेटस अपडेट करना होगा उसे ये ऑप्शन इनेबल रखना होगा। जहा एक तरफ भारत में वॉट्सऐप के 400 मिलियन से भी अधिक यूज़र्स है , वही दूसरी तरफ USA , ईरान , चाइना ,उत्तर कोरिया और सीरिया में वॉट्सऐप बैन है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।