(Jaipur, Jaipur)
अक्सर आम आदमी जितना एक बच्ची के जन्म पर खुशिया मनाता है उतना ही वो उसके भविष्ये को लेकर आर्थिक चिंता में डूबता जाता है | ऐसे में बेटी के भविष्ये से जुडी चिंता को मिटने के लिए सरकार ने एक योजना चलायी ह जिसका नाम ह सुकन्या समृद्धि योजना जिसके जरिये आप आसानी से अपनी बेटी के लिए लाखों रुपए का फंड तैयार कर सकते हैं। सरकार की इस योजना में एक परिवार में अधिकतम दो लड़कियों के लिए 10 साल की उम्र तक खाता खोला जा सकता है ,जिस पर सरकार आपको सालाना 8% ब्याज देगी | इस स्कीम को बैंक या पोस्ट ऑफिस कही भी खोला जा सकता है |अकाउंट खुलवाने के लिए बर्थ सार्टिफिकेट होना ज़रूरी है | इस योजना की खास बात यह है की आप इसमें अपने बच्ची के मैच्योर होने पर उच्च शिक्षा के लिए खर्च के मामले में 50% तक रकम निकाल सकते है साथ ही शादी के समय या शादी होने के बाद भी ब्याज सहित पैसा निकलवा सकते है | वही बात करे जमा राशि की तो सुकन्या समृद्धि योजना अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा कराया जा सकता है साथ ही , इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।