PM किसान योजना से अब तक हो चूका है 8 करोड़ से ज़्यादा किसान परिवारों को लाभ
(Jaipur, Jaipur) भारत जिसे सोने की चिड़िया कहा जाता है , उसका आधे से ज़्यादा भाग फसलों से जुड़ा हुआ है और उन्ही फसलों को सींचने का काम एक किसान करता है | जिसकी फसलें तो दिखती है , मगर उसकी मेहनत नहीं | किसान की इसी मेहनत को सफल बनाने और क़र्ज़ के भार को कम करने के लिए सरकार ने लागू की पीएम किसान सम्म्मान योजना | यह योजना 1 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में शुरू की गई ,जिससे अब तक 8.42 करोड़ लोगो को लाभ हुआ है | इस योजना के तहत सभी भूमि धारक किसान परिवारों को तीन समान किश्तों में प्रति वर्ष 6,000/- की आय सहायता प्रदान की जाती है जो की लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है | वही चुनाव और किसान की ज़रूरत को देखते हुए सरकार ने बजट 2023 के दौरान 2000 और बढ़ने का सोच रही है , मतलब की किसानों को दी जाने वाली राशि को 6000 की बजाए 8000 हो सकती है | तो अगर आप भी इस खबर से अनजान है तो आज ही PM किसान सम्मांन योजना में रजिस्ट्रशन कर योजना का लाभ उठाये |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।