(NewDelhi, NewDelhi)
ई-रुपी करेंसी रिज़र्व बैंक का डिजिटल रूप है जो ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसकी वैल्यू भी मौजूदा करेंसी के बराबर ही है। इसको भी फिजिकल करेंसी की तरह एक्सेप्ट किया जाता है। हाल ही में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस पहली कंपनी बन गई है जिसने रिजर्व बैंक की डिजिटल करेंसी ई-रुपी में प्रीमियम लेना शुरू किया है। कंपनी ने इसके लिए यस बैंक के साथ पार्टनरशिप की है। ई-रुपी में पेमेंट करने के लिए कस्टमर के पास एक्टिव ई-वॉलेट होना ज़रूरी है ।कंपनी के मुताबिक,ई-रुपी से पेमेंट करने के लिए QR कोड रिलायंस कंपनी उपलब्ध कराएगी ।वही एक तौर पर देखा जाये तो पेमेंट के इस नए तरीके का मकसद ग्राहकों को आसान, सुरक्षित, तुरंत और ग्रीन पेमेंट सॉल्यूशन देना है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।