2000 के नोट को बदलने की प्रोसेस अब हो गयी है शुरू, RBI ने ४ महीने तक का दिया समय
(DELHI, DELHI) 19 मई 2023 यानी कि 3 दिन पहले RBI ने 2000 के नोट सरकुलेशन से वापस लेने की घोषणा की थी जिसकी प्रोसेसिंग 23 मई से शुरू कर दी गई है | 2000 के नोट को बदलने को लेकर आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि RBI ने 2000 के नोट को बदलवाने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया है | इन 4 महीने के अंदर आप बैंक की किसी भी ब्रांच में जाकर नोट को एक्सचेंजर या फिर डिपॉजिट कर सकते हैं जिसके लिए आपको ना तो किसी आईडी की जरूरत है और ना ही कोई फॉर्म फिलअप करने की | आपको बता दें नोटबंदी के बाद 500 और 1000 के नोटों की कमी को पूरा करने के लिए 2000 के नोटों को छापा गया था और ऑब्जेक्टिव पूरा होने के बाद 2018-19 में इसकी प्रिंटिंग बंद कर दी गई थी और इसी लिहाज़ से अब करेंसी मैनेजमेंट के तहत २००० के नोटों को वापस लेने का फैसला लिया है । वही इसके इंपैक्ट की बात करें तो इकोनामी पर 2000 के नोटों को सरकुलेशन से हटाने पर बेहद कम असर होगा क्योंकि RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि २००० के नोटों का कुल करेंसी का महज 10 .8 % हिस्सा ही चलन में है ।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।