देश की पहली बार चलेगी पॉड टैक्सी-सर्विस,यमुना एक्सप्रेसवे इंड्रास्टियल अथॉरिटी नेदी प्रोजेक्ट को मंज़ूरी
(NewDelhi, NewDelhi) यमुना एक्सप्रेसवे इंड्रास्टियल अथॉरिटी ने भारत की पहली पॉड टैक्सी के रिवाइज्ड प्रोजेक्ट और बिड को मंजूरी दे दी है जो उत्तरप्रदेश के नॉएडा में जल्द ही सुरु की जाएगी | मंज़ूरी मिलने के बाद यमुना अथॉरिटी का कहना है की वह जल्द ही रिपोर्ट को उत्तरप्रदेश सरकार के पास भेजेगी। आपको बता दे की पॉड टैक्सी नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को फिल्म सिटी से कनेक्ट करेगी जिसमे हर दिन 37000 लोग पॉड टैक्सियों के ज़रिये सफर का मज़ा ले पाएंगे |वही अगर इसके स्पेस की बात करे तो , एक पॉड में 8 लोग बैठकर और 13 यात्री खड़े होकर सफर कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के लिए 810 करोड़ रुपया तक का खर्चो रखा गया है | इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद यह उम्मीद जताई जा सकती है की यह प्रोजेक्ट साल 2024 के लास्ट तक पूरा हो जाएगा। हलाकि प्रोजेक्शंज़ के दौरान ही वारीफिकेशन के बाद इस प्रोजेक्ट के फायदे और नुकसान के बारे में पता किया जा सकेगा |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।