(DELHI, DELHI)
PMI की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 6 महीने में कंपनियों के एक्सपोर्ट में सबसे तेज विस्तार को दर्ज किया गया है जो की आर्थिक स्तिथि की मज़बूती को दर्शाता है | सेल्स में हुई बढ़त ने प्रोडक्शन, रोजगार और खरीद की मात्रा में भी मजबूत बढ़त का रास्ता साफ किया। मई में सप्लाई चेन की स्थिति में और सुधार देखने को मिला और इसके साथ ही कंपनियों ने इनपुट इन्वेंट्री में रिकॉर्ड स्टोरेज किया | आपको बता दे की PMI का पूरा नाम पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स है जो की मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की आर्थिक सेहत को मापने का एक इंडिकेटर देता है। इसके जरिए किसी भी देश की आर्थिक स्थिति का आकलन किया जा सकता है। व्ही बात करे अगर आकड़ो की तो मैन्युफैक्चरिंग PMI अप्रैल के 57.2 से बढ़कर 58.7 रही, जो कि 31 महीने में सबसे ज्यादा है। ये लगातार 22वां मौका है, जब भारत की मैन्युफैक्चरिंग 50 के ऊपर बनी हुई है। आप को बता दे की PMI का आंकड़ा 50 के ऊपर हो तो ये मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी में विस्तार को बताता है तो व्ही 50 से नीचे का आंकड़ा मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी में कमी को दर्शाता है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।