(Jaipur, Jaipur)
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विदड्रॉल (ICCW) नाम की एक नई सर्विस शुरू की है। जिसके ज़रिये बैंक कस्टमर्स ATM से upi के ज़रिये कॅश विथड्रो कर सकते है | BOB इस सर्विस को शुरू करने वाला पहला बैंक बन गया है | वही बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ डिजिटल ऑफिसर अखिल हांडा ने कहा कि बैंक द्वारा पेश की जा रही नई ICCW सुविधा कस्टमर्स को फिजिकल कार्ड के यूज के बिना पैसे निकालने की स्वतंत्रता देती है। इस सर्विस का इस्तेमाल कर कस्टमर एक दिन में सिर्फ 2 बार ही अपने अकाउंट से ट्रांजैक्शन कर सकता है। बैंक ने इस सर्विस के तहत एक ट्रांजैक्शन की लिमिट 5,000 रुपए रखी है। यानी कस्मटर एक दिन में इस सर्विस से 2 बार ट्रांजैक्शन कर अधिकतम 10,000 रुपए ही निकाल सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।