(DELHI, DELHI)
कॉम्पिटिशन की इस दुनिया में टेलिकॉम कंपनी जिओ ने सबसे सस्ता ब्लूटूथ ट्रैकिंग डिवाइस JioTag को भारत में लॉन्च किया है ,जो की एप्पल के एयर टैग और सैमसंग के SmartTag को ख़ासा टक्कर दे रही है | यु तो कंपनी वेबसाइड पर इस डिवाइस की कीमत 2199 रखी गयी है पर जिओ अपने कस्टमर को लॉन्चिंग ऑफर में मात्र 749 रुपया में दे रही है | वही इसकी फीचर्स की बात करे तो JioTag का वैट 9.5 ग्राम है।रेगुलर यूज के आइटम ढूंढ़ने के अलावा ट्रैकर से यूजर के स्मार्टफोन को ट्रैक किया जा सकता है। फोन के साइलेंट मोड में होने पर भी JioTag को डबल-टैप करने से फोन की रिंग बजने लगती है।आपको बता दे , JioTag में रिप्लेसेबल CR2032 बैटरी दी गई है, जिसकी लाइफ एक साल तक की है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।