आज आधार पैन लिंक करने की आखिरी तारीख, अब भी अगर करते हो लेट तो कार्ड हो जायेगा इनएक्टिव
(Jaipur, Jaipur) अगर आप ने अभी तक आधार और पैन कार्ड को लिंक नहीं किया है तो आज ही कर ले क्योकि आज यानि 30 जून आधार पैन लिंकिंग की आखरी तारीख है | सरकार ने इनकम टैक्स एक्ट के तहत आधार -पैन लिंकिंग की प्रक्रिया को सार्वजनिक रूप ने लागू किया और अपडेट करने की आखरी तारीख 30 जून 2023 को 1000 रुपया जुर्माने के साथ रखी गयी ,जो की आज है और इसी के मध्येनजर अगर आप लोगो ने आधार और पैन कार्ड को लिंक नहीं किया है तो आज ही कर ले | वही सरकार का कहना हे की यदि अब भी अगर आधार को पैन कार्ड से लिंक नहीं किया गया तो कार्ड इनएक्टिव होने के साथ -साथ आयकर अधिनियम 1961 की धारा 272B के तहत आप पर 10,000 रुपए तक की पेनल्टी लगाई जा सकती है। वही दूसरी और देखा जाये तो कार्ड के इनएक्टिव होने से ऐसे लोगों को म्यूचुअल फंड या स्टॉक अकाउंट खोलने जैसी चीजों की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, यदि आप इस पैन कार्ड का कहीं भी दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल करते हैं, तो भारी जुर्माना लग सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।