(Jaipur, Jaipur)
देश में पहली बार बिजली से दौड़ने वाली बसों को लेकर केंद्र राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इस प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दे दी गयी है और साथ ही 6 साल के अंदर इस प्रोजेक्ट को कम्पलीट करने का आदेश भी दिया है | दिल्ली से जयपुर के बीच 225 किमी के रूट पर बिजली से चलने वाली बसें दौड़ने लगेंगी जिनकी रफ्तार 100 km. तक होगी | आपको बता दे की इलेक्ट्रिक हाईवे के लिए अलग सड़क की जरूरत नहीं है, एक डेडिकेटेड लेन होगी। इन बसों में तारों से बिजली आपूर्ति होगी। इसके लिए डिवाइडर पर बिजली के पोल लगाए जा सकते हैं। वही , दूसरी और 55 सीटर बस का प्रोटोटाइप भी तैयार हो रहा है और साथ ही दो बसें जोड़कर 95 सीटर पर भी काम चल रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।