(NewDelhi, NewDelhi)
हार्ले-डेविडसन की पहली मेड-इन-इंडिया बाइक 'हार्ले-डेविडसन X440 अब भारत में लॉन्च हो चुकी है |वही इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी-लॉक ब्रैकिंग सिस्टम के साथ डुअल-चैनल ABS दिया गया है। यह प्रीलोड-एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर के साथ आती है। इसके साथ फ्रंट व्हील 18 इंच का है और रियर व्हील 17 इंच का है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ नेविगेशन, कॉल और मैसेज को मैनेज करने वाली एक TFT यूनिट दी गई है। इसके अलावा एक USB चार्जिंग सॉकेट भी दिया गया है।वही, कंपनी ने बाइक को तीन वैरिएंट में पेश किया जिसकी शुरुआती कीमत 2.29 लाख रुपए है। अमेरिकी कंपनी ने हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर इस बाइक को डेलवप किया है। वही कंपनी का दावा है की हार्ले-डेविडसन की ये एंट्री लेवल बाइक कंपनी की सबसे सस्ती और रोडस्टर क्रूजर बाइक है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।