डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड हुए अपडेट ,अब मोबाइल फ़ोन की तरह ही सकेंगे पोर्ट
(NewDelhi, NewDelhi) RBI ने एक सर्कुलर जारी कर एक अक्टूबर से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और प्रीपेड कार्ड यूजर्स को अपनी पसंद का कार्ड नेटवर्क चुनने का ऑप्शन दिया है साथ ही बैंकों और ग्राहकों से 4 अगस्त 2023 तक सुझाव भी मांगे हैं। यानि की जिस तरह से आप अपना मोबाइल नंबर बिना बदले एक टेलीकॉम ऑपरेटर से दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर में स्विच कर सकते हैं, ठीक उसी तरह अब डेबिट और क्रेडिट कार्ड पोर्टेबिलिटी संभव हो पाएगी।वही आप को बता दे की अभी भारत में 5 कार्ड नेटवर्क कंपनियां- वीजा, मास्टर कार्ड, रूपे, अमेरिकन एक्सप्रेस और डायनर क्लब हैं। इस कार्ड नेटवर्क पोर्टिबिलिटी के ज़रिये आप यह निर्धारित कर पाएंगे की कोनसा कार्ड कब और कहा यूज़ करना है | आपको बता दे की इन कंपनियों का अलग-अलग फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन के साथ टाइअप होता है और इस कारण ग्राहक को अपने पंसद का कार्ड नेटवर्क चुनने का ऑप्शन नहीं मिलता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।