(DELHI, DELHI)
भारतिये रेलवे ने आम जनता की सुविधा के लिए वंदे भारत सहित सभी ट्रेनों के AC चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25% तक की कटौती करने का ऐलान किया है। वही आप को बता दे की ट्रेनों का किराया कॉम्पिटेटिव मोड ऑफ ट्रांसपोर्ट पर भी निर्भर करेगा। अकोमोडेशन के यूज को बढ़ावा देने के लिए रेल मिनिस्ट्री ने AC सीटों वाली ट्रेनों में डिस्काउंटेड फेयर स्किम्स यानी रियायती किराया योजनाएं शुरू करने के लिए सभी रेलवे जोन्स के चीफ कमर्शियल मैनेजर्स को पावर दी है। यानी वे अपने-अपने जोन में किराया कितना कम करना है, यह तय करेंगे। इसमें अन्य शुल्क जैसे आरक्षण शुल्क, सुपर फास्ट अधिभार, GST आदि अलग से लगाए जाएंगे।इनमें वे ट्रेनें शामिल हैं, जिनके AC चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास की सीटें पिछले 30 दिन में 50% से कम भर पाई थीं।
इसमें अदर चार्जेज जैसे रिज़र्वेशन फीस , सुपर फ़ास्ट सरचार्ज , GST आदि अलग से लगाए जाएंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।