राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 13 जुलाई से तीन दिवसीय राजस्थान दौरा
(Jaipur, Jaipur) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 जुलाई को तीन दिवसीय दौरे पर राजस्थान आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मु पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की जन्मशती पर राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राज्य इकाई की ओर से आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता होंगी। राष्ट्रपति के तीन दिवसीय प्रदेश दौरे को लेकर तमाम तैयारियां की गई है। राष्ट्रपति 13 जुलाई को ग्वालियर से विमान के जरिए शाम को जयपुर पहुंचेंगी। 14 जुलाई को राज्य विधानसभा में विधायकों को सम्बोधित करेंगी। दोपहर में वे खाटूश्यामजी जाएंगी, और शाम को वापस जयपुर लौटेंगी । इसी दिन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की ओर से आयोजित सेमिनार को सम्बोधित करेंगी। यहीं पर राष्ट्रपति के सम्मान में विधानसभा अध्यक्ष की ओर से रात्रि भोज दिया जाएगा। राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी । जिसके बाद 15 जुलाई को वे वापस दिल्ली लौटेंगी ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।