सरकार ने लांच किया 'सहारा रिफंड पोर्टल' , जिससे अब 10 करोड़ लोगो मिलेगा अपना पैसा
(NewDelhi, NewDelhi) केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 'सहारा रिफंड पोर्टल' को लॉन्च किया जिसमे सहारा इंडिया की को-ऑपरेटिव सोसाइटीज में निवेश करने वाले 10 करोड़ लोगों का फंसा पैसा वापस किया जाएगा | इस पोर्टल के जरिए सहारा के निवेशकों को अप्लाई करने के 45 दिन में पैसा वापस मिलेगा। वही रजिस्ट्रशन के लिए इ-पैनकार्ड , आधारकार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर ,मेम्बर नंबर , सेविंग अकाउंट नंबर और पासबुक होना कम्पलसरी है | वही , अमित शाह का कहना है कि पहले फेज में कुल 4 करोड़ निवेशक ऐसे हैं जिन्हें 5,000 करोड़ रुपए का रिफंड दिया जाएगा। इसके बाद, हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और उनसे ज्यादा धनराशि जारी करने का अनुरोध करेंगे ताकि 10,000 से अधिक राशि वाले दूसरे डिपॉजिटर्स का कुल रिफंड दिया जा सके। वही दूसरी और इस रजिस्ट्रशन के ज़रिये लोगो का पैसा सीधा अकाउंट में ट्रांसफर क्र दिया जायेगा |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।