NCCR और NACMF ने आम लोगो की रसोई चमकाई , टमाटर की कीमत 120 से नीचे गिराई
(Jaipur, Jaipur) इन दिनों मौसम में हुए बदलाव के साथ भरी भारी बारिश के चलते सरकार ने टमाटर की बढ़ती कीमतों कम करने का प्लान लागू किया जिसके तहत नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया और नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने टमाटर की कीमत 90 रुपया प्रति किलो के हिसाब से बेचना शुरू किया | आपको बता दे की सरकार के आदेश के बाद दोनों एजेंसियों ने 120-130 प्रति किलो के रेट से टमाटर खरीद कर कम कीमत में बिक्री शुरू की | और अब इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए बाजार में टमाटर को 70 रुपया प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है | वही टमाटर को दिल्ली-NCR, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख केंद्रों के जरिए बेचे जा रहे हैं। वही , इसके प्रोडक्शन की बात करे तो टमाटर का उत्पादन लगभग हर राज्य में होता है , बारिश से हुए नुक्सान के चलते बीते तीन सालों में भी बारिश में टमाटर के दामों में बढ़ोतरी का ट्रेंड दिखा |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।