भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में 10 रुपए तक कि कमी आ सकती है, पेट्रोलियम कंपनियों को हुआ 3 गुना मुनाफा
(India) अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल यानी क्रूड आयल कि कीमतों में जुलाई महीने में सिर्फ 15% कि गिरावट हुई , ऐसे अनुमान यह लगाया जा रहा है कि इससे भारत में बढ़ते तेल कि कीमतों से राहत मिल सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम 10 रुपए लीटर तक घटाए जा सकते हैं। अभी देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल 100 रुपए और डीजल 90 रुपए प्रति लीटर से ऊपर है। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेलों कि कीमतों से भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी नहीं आएगी, बल्कि पेट्रोलियम की रिटेल बिजनेस करने वाली तीन सरकारी कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन का मुनाफा करीब 3 गुना हो गया है, इसी वजह से भारत में पेट्रोल-डीजल कि दामों में 10 रुपये की कमी आ सकती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।