राजस्थान में 3IAS, 2IPS और 336RAS अधिकारियों के हुए तबादले, बीजू जॉर्ज जोसफ होंगे जयपुर के नए पुलिस कमिश्नर
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान में विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन किया गया. चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार 3 साल या उससे ज्यादा समय से एक ही पद पर बने हुए अधिकारियों का ट्रांसफर होना ज़रूरी है. इसी को देखते हुए सोमवार देर रात राज्य सरकार ने 3IAS, 2IPS और 336RAS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए. करीब साढ़े 4 साल बाद जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव का तबादला भी हुआ. आनंद श्रीवास्तव को अतिरिक्त महानिदेशक कानून-व्यवस्था के पद पर पोस्टिंग दी गई और जयपुर के नए पुलिस कमिश्नर का पद बीजू जॉर्ज जोसफ को मिला.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।