(India)
ब्रांड डुकाटी इंडिया ने अपनी क्रूजर बाइक डायवेल V4 मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है. बाइक में 5 इंच डिजिटल TFT डिस्प्ले और कॉर्नरिंग ABS जैसे फीचर्स दिए गए है. बाइक डायवेल V4 मोटरसाइकिल लग्जरी बाइक है. इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 25.91 लाख रुपए है. डिलीवरी की बात करें तो बहुत जल्द दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, अहमदाबाद और चंडीगढ़ के सभी डुकाटी स्टोर्स पर डिलीवरी शुरू होगी. भारत में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को इसका ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. इसमें ब्रांड के लाइनअप में शामिल पैनिगेल, स्ट्रीटफाइटर और मल्टीस्ट्राडा 1,158cc का चार सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन है और यह 10,750rpm पर 168 hp की पावर और 7,500rpm पर 126 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इंजन 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ ट्यून है और ट्रांसमिशन बाय डायरेक्शनल क्विकशिफ्टिंग के साथ आता है. बाइक दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं और इसमें तीन पावर मोड के साथ-साथ चार राइडिंग मोड दिए गए है. बाइक में DRLs के साथ रीडिजाइन LED हेडलाइट, रियर में नीचे मल्टी-पॉइंट LED टेल लैंप, 20 लीटर का फ्यूल टैंक, LED, स्विंगआर्म और एक साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट फीचर उपलब्ध है.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।