आज लॉन्च होगी हीरो मोटोकॉर्प की नयी स्पोर्ट्स बाइक करिज्मा XMR 210
(India) आज 29 अगस्त को हीरो मोटोकॉर्प कम्पनी भारत में नेक्स्ट जनरेशन करिज्मा लॉन्च करेगी. हीरो मोटोकॉर्प की नयी अपकमिंग मोस्ट अवेटेड प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक का नाम करिज्मा XMR 210 है. बता दे की लॉन्च के बाद यह बाइक यामाहा R15, बजाज पल्सर 200 और अपाचे RTR को टक्कर देगी. जानकारी के मुताबिक इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग इवेंट दोपहर 12.15 बजे से होगा, जिसे ऑनलाइन ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है. इस बाइक में 210cc का सिंगल-सिलेंडर,लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलने की संभावना है,जिसे 6 स्पीड गियरबॉक्स से ट्यून किया जायेगा. जानकारी के मुताबिक बाइक का इंजन 25bhp का पावर और 22nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा. और इसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपए से लेकर 1.80 लाख रुपए तक बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नयी बाइक में एक LED हेडलाइट, LED टेललाइट, एक मस्कुलर फ्यूल टैंक और एक स्पोर्टी फेयरिंग के साथ एक अग्रेसिव फ्रंट डिजाइन, स्प्लिट सीट, डुअल-टोन फ्यूल टैंक, फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक यूनिट जैसे फीचर्स सुविधाएं मिलेंगे.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।