नई और अपडेटेड रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 बाइक कल होगी लॉन्च
(India) कल यानि 1 सितंबर को नई और अपडेटेड रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 बाइक भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी. कंपनी ने हाल ही में एक टीजर जारी कर इसकी जानकारी दी है. टीज़र में बाइक के एग्जॉस्ट नोट के साथ लॉन्च डेट का खुलासा किया गया है. जानकारी के मुताबिक लॉन्च के तुरंत बाद बाइक की डिलीवरी शुरू की जाएगी और इसकी शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख रुपए होने का अनुमान है. भारतीय सड़कों पर कई बार बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. लॉन्च के बाद यह बाइक TVS रोनिन, होंडा CB 350,जावा 42 और येज्दी रोडस्टर जैसी बाइक्स को टक्कर देगी.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।