(NewDelhi, NewDelhi)
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की दूसरी सीरीज ओपन हो गयी है जो की 11 सितंबर से आम जनता के निवेश के लिए शुरू होगी | वही , 1 ग्राम सोने की कीमत 5,923 रुपया रखी गयी है जिसमे निवेश का तरीका ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह हो सकता है | आपको बता दे की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक सरकारी बॉन्ड होता है जो की RBI द्वारा जारी किया जाता है जिसमे निवेश करने पर 2.50% तक का सालाना ब्याज मिलता है | वही , इस बॉन्ड को डीमैट के रूप में परिवर्तित कराया जा सकता है | जैसे की यदि बॉन्ड 10 ग्राम का है तो10 ग्राम सोने की जितनी कीमत होगी, उतनी ही बॉन्ड की कीमत भी होगी। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में आप 24 कैरेट यानी 99.9% शुद्ध सोने में निवेश करते हैं और ज़रूरत पड़ने पर लोन भी ले सकते है |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।