(NewDelhi, NewDelhi)
जी हां , भारत की बड़ी कैसिनो कंपनी डेल्टा क्रॉप को जीएसटी कानून के तहत जीएसटी इंटेलिजेंस के महानिदेशालय हैदराबाद से कम टैक्स जमा करने का एक नोटिस मिला है जो की करीबन 16800 करोड़ का बताया जा रहा है | इस खबर के साथ ही डेल्टा कॉर्प के शेयरों में 20 प्रतिशत तक की भारी गिरावट दर्ज की गयी | वही कंपनी इस टैक्स नोटिस को कैसे चुनौती देगीं इस बारे अभी विचार कर रही है | Delta Corp भारत की बड़ी कैसिनो कंपनी होने के साथ ही ऑनलाइन पोकर और रमी प्लेटफार्म भी चलाती है | आपको बता दे की भारत के जीएसटी काउंसिल ने 12 जुलाई को गेमिंग कंपनियों के रेवेन्यू पर 28 फीसदी का जीएसटी लगाने का फैसला किया था जो की भारत की गेमिंग कम्पनियो के लिए मुसीबत बनते जा रही है |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।