(India)
आज 25 सितंबर को दिल्ली में कर्तव्य पथ पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पहले बताया था कि, 'इस ट्रायल से जनरेट होने वाले डेटा वैल्यूएबल नेशनल रिसोर्स के रूप में काम करेगा, जो भारत के ग्रीन हाइड्रोजन बेस्ड जीरो एमिशन मोबिलिटी मिशन में मदद करेगा. ये 2 बसें हैं, जो 3 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेंगी. बताया जा रहा है कि इस बस में पेट्रोलियम रिफाइनिंग, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और स्टील मैन्युफैक्चरिंग में से फॉसिल फ्यूल को रिप्लेस करने की क्षमता है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का कहना है कि यह बसें 'रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स का इस्तेमाल करके तैयार की गई है और यह ग्रीन हाइड्रोजन कम कार्बन और आत्मनिर्भर आर्थिक मार्ग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता रखती है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।