हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्व विद्यालय ने स्मार्ट विलेज प्रोजेक्ट के तहत दहमीकलां में आयोजित किया‘वित्तीय समायोजन एवं वित्तीाय साक्षरता’कार्यक्रम
(Jaipur, Jaipur) हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वरविद्यालय (एचजेयू) की ओर से स्मार्ट विलेज प्रोजेक्ट के अंतर्गत बुधवार को अजमेर रोड स्थित ग्राम दहमीकलां में ‘वित्तीय समायोजन एवं वित्तीय साक्षरता’कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव में संचालित स्वयं सहायता समूहों की 50 से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम की अध्येक्षता ग्राम सरपंच ने गणेश कुमावत ने की और कार्यक्रम का संचालन स्मार्ट विलेज प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. रतन सिंह शेखावत ने किया।

इस दौरान मुख्‍य वक्ताे पंजाब नेशनल बैंक की उप-प्रबंधक श्रीमती कनुप्रिया ने स्वसयं सहायता समूहों के गठन और उनको बैंकों से मिलने वाली ऋण सुविधाओं के बारे में विस्तांर से बताया। उन्हों ने महिलाओं को उद्यमिता के लिए केंद्र और राज्यज सरकार से संचालित वित्ती य सहायता से संबंधित विभिन्नब योजनाओं की जानकारी दी।गौरतलब है कि एचजेयू ने ग्राम दहमीकलां को ‘स्मार्ट विलेज’ प्रोजेक्ट् के अंतर्गत गोद ले रखा है। इसके तहत शिक्षा, स्वाास्य्ज और आजीविका से जुड़े कई जागरूकता कार्यक्रम करवाए जाते हैं। दहमीकलां में ही हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वयविद्यालय के स्थायी परिसर का निर्माण कार्य भी चल रहा है। कार्यक्रम में उपसरपंच, वार्ड पंच और गांव के अन्यौ गणमान्यह लोगों ने भी शिरकत की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।