भारत सरकार ने किया सुकन्या समृद्धि योजना में विस्तार
(India) भारत सरकार द्वारा चलाई गयी सुकन्या समृद्धि योजना लड़कियों के लिये लाभकारी सिद्ध हो रही है इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा कुछ मुख्य बदलाव किये गए है,सरकार ने 1जनवरी से सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलने वाली ब्याज दर में 0.20% की बढ़ोतरी की है। इस योजना में निवेश करने पर अब सालाना 8% के बजाय 8.20% ब्याज दिया जाएगा। अगर आप अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित रखना चाहते है तो उसके लिए इस योजना का लाभ उठा सकते हो, आप लड़की के नाम से सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवा सकते हैं। इससे अपनी बेटी के नाम से लाखों रुपए का फंड तैयार कर सकते हैं। जन्म से लेकर 10 की उम्र तक ये खाता खुलाया जा सकता है, और इस अकाउंट से लड़की की शिक्षा और शादी के लिए रकम को निकाला जा सकता है|18 साल की उम्र के बाद बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए खर्च के मामले में 50% तक रकम निकाली जा सकती है। साथ ही लड़की के 21 साल का होने या लड़की की शादी होने पर आपको पूरा पैसा ब्याज सहित मिल जाएगा।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।