अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी शेयर बजारों की छुट्टी
(India) हाल ही में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन शेयर बाजार में भी छुट्टी की घोषणा हुई है | महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 22 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। इसी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर इस दिन कोई कारोबार नहीं होगा। 22 जनवरी छुट्टी की घोषणा के कारण आज पूरे दिन मार्केट को ओपन रखा गया है, जबकि शनिवार को बाजार की छुट्‌टी रहती है। पहले सरकार ने शनिवार को 2 घंटे मार्केट खोलने की चर्चा की परन्तु 20 जनवरी के सर्कुलर में कहा गया कि शनिवार को पूरे दिन, सुबह 9 से दोपहर 3:30 बजे तक बाजार में कारोबार होगा। आज कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करने जा रही हैं। इसमें कोटक महिंद्रा बैंक, केन फिन होम्स, ICICI बैंक, IDBI बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, इरेडा, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, जे के सीमेंट, परसिस्टेंट सिस्टम्स और यूनियन बैंक शामिल हैं।रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी 22 जनवरी को देशभर में अपने सभी ऑफिसों में छुट्टी की घोषणा की है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।