(India)
देश की मशहूर और जानी मानी सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपए के पार निकल चुका है | ये मुकाम हासिल करने वाली ये भारत की पहली कंपनी है। इस कंपनी के शेयर ने 2,958 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया जिस कारण कंपनी का मार्केट कैप बढ़ा है। बीते दो हफ्तों में RIL की मार्केट वैल्यू 1 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है | 2019 में मार्केट कैप 10 लाख करोड़ के पार निकला था इस में बढ़ोतरी करके 2021 में 15 लाख करोड़ का लेवल पार किया गया था | मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्री देश की सबसे बड़ी कंपनी है, मुंबई बेस्ड रिलायंस ग्रुप, ऑयल से लेकर टेलीकॉम और रिटेल सेक्टर में काम करता है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी हैं।उनकी टोटल नेटवर्थ 9.38 लाख करोड़ रुपए है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।