(India)
सोना और चांदी ने आज यानी 3 अप्रैल को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान 10 ग्राम सोना 295 रुपए महंगा होकर 69,256 रुपए का हो गया। इस साल अब तक सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम 5,954 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,302 रुपए पर था। चांदी में भी आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई । ये 1,537 रुपए महंगी होकर 77,664 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले ये 76,127 रुपए पर थी। चांदी ने इससे पहले बीते साल, यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।