चाकसू कोटखावदा इलाके के विमलपुरा गांव में विवाहिता ने पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड किया
(Chaksu, Jaipur) चाकसू कोटखावदा इलाके के विमलपुरा गांव में विवाहिता ने पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतका की शादी करीब साल भर पहले ही हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मृतका के चाचा ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।