जयपुर में एक बड़े आभूषण कारोबारी समूह पर आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप मचा
(Jaipur, Jaipur) जयपुर में बड़े ज्वेलरी कारोबारी समूह पर आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया है । अलसुबह जयपुर सहित करीब दो दर्जन ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने छापेमारी की । आयकर विभाग की टीमें अलसुबह ज्वेलरी कारोबारी समूह के ठिकानों पर पहुंची । अचानक आयकर विभाग की छापेमारी की खबर लगते ही हड़कंप मच गया । हालांकि कई प्रतिष्ठानों के खुलने से पहले ही आयकर विभाग की टीमों ने बाहर डेरा जमाए रखा । सूत्रों की मानें तो लंबे समय से आयकर विभाग इस ज्वेलरी कारोबारी समूह पर निगरानी रखे हुए था । जिसके बाद राजस्थान सहित कई अन्य जगहों पर भी छापेमारी की गई है। आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा के अधिकारी कारोबारी समूह के यहां आय — व्यय के ब्यौरे के अलावा अन्य दस्तावेजों को खंगाल रहे है । ऐसे में कार्रवाई देर रात तक जारी रह सकती है । माना जा रहा है कि इस कार्रवाई में अघोषित आय उजागर हो सकती है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।