उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज जयपुर में एक निजी स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम  में शिरकत की
(Jaipur, Jaipur) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज जयपुर दौरे पर है। वे निजी कार्यक्रम में शिरकत करने वायुसेना के विशेष विमान से जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्र ,एसीएस होम आनंद कुमार ,डीजीपी यूआर साहू , पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ और जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित सहित अन्य अधिकारियों ने अगवानी की। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने संविधान के दूसरे भाग में शिक्षा के महत्व को देखते हुए गुरुकुल का चित्र दिया है। ऐसे में इस अमर काल में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए सभी को बलिदान देना होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।