(Jaipur, Jaipur)
छोटी काशी के गणेश मंदिरों में पुष्य नक्षत्र पर मंगलवार को भगवान गणेश की मनुहार होती रही। शहर के प्रथम पूज्य मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भगवान गजानन का विशेष अभिषेक किया गया। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सानिध्य में हुए पुष्य पंचामृत अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भगवान को गंगाजल से स्नान करा नवीन पोशाक धारण कराई गई। इस मौके पर भगवान गणेशजी को फूल बंगले में भी विराजमान करा गणपति सहस्त्रनाम के साथ 1008 मोदकों का भोग अर्पित किया गया। इस मौके पर भगवान गणेश जी को खीर का विशेष भोग भी लगाया गया। पुष्य नक्षत्र के मौके पर बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में पहुंचे और भगवान गणेश जी के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।