(Jaipur, Jaipur)
जयपुर में युवती से दुष्कर्म मामले में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीबी मोहंती को बड़ी राहत मिली है | दुष्कर्म मामले की सुनवाई के दौरान पोक्सो कोर्ट में जज नरेंद्र सिंह मालावत ने आरोपी बीबी मोहंती को बरी कर दिया है | कोर्ट ने पीड़िता के बालिग होने और दोनों की सहमति से संबंध बनाने को अपराध नहीं मानते हुए दुष्कर्म के आरोप से पूर्व आईएएस अधिकारी बीबी मोहंती को बरी करने के आदेश दिए | जनवरी 2014 में युवती ने महेश नगर थाने में बीबी मोहंती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।