(India)
भारतीय शेयर मार्केट ने 21 मई को पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर (करीब 416 लाख करोड़) का आकड़ा छू लिया। मार्केट ने यह उपलब्धि ऐसे समय में हासिल की है जब लोकसभा चुनाव के चलते फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) भारत के मार्केट से अपना पैसा निकाल रहे हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड सभी कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप दिन के कारोबार के दौरान 416 लाख करोड़ तक बढ़ गया। 29 नवंबर 2023 को 4 ट्रिलियन डॉलर से 21 मई को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने में दलाल स्ट्रीट को 6 महीने से भी कम समय लगा। हांगकांग, जापान, चीन और अमेरिका के बाद भारत दुनियाभर में पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।