वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण : वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट जुलाई मध्य में पेश किया जाएगा
(India) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण : वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट जुलाई मध्य में पेश किया जाएगा,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक 22 जून को होगी। जीएसटी परिषद सचिवालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ जीएसटी परिषद की 53वीं बैठक 22 जून 2024 को नई दिल्ली में होगी।’’ बैठक के एजेंडे की जानकारी अभी परिषद के सदस्यों को नहीं दी गई है। लोकसभा चुनाव के बाद ये परिषद की पहली बैठक होगी। जीएसटी परिषद की 52वीं बैठक सात अक्टूबर 2023 को हुई थी, जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री शामिल हुए थे | केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट जुलाई के मध्य में पेश कर सकती है। बीटी टीवी की रिपोर्ट मुताबिक बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 17 जून से कई मंत्रालयों और हितधारकों के साथ अपना पूर्व परामर्श बजट पेश करेंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।