(India)
इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र का समापन सपाट नोट पर किया। निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के कारण शुरुआती बढ़त खत्म हो गई। पिछले सप्ताह की तेजी के बाद मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में अधिक बिकवाली का दबाव देखा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नवीनतम बयान के बाद अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता ने बाजार की धारणा को और प्रभावित किया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 32 अंक बढ़कर 78,017 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 10 अंक बढ़कर 23,668 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्रा टेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा लाभ में रहे। जबकि जोमैटो, इंडसइंड बैंक, अदानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। साथ ही साथ एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और इंडोनेशिया का जकार्ता कम्पोजिट बढ़त के साथ जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और सियोल का कोस्पी गिरावट के साथ बंद हुए। मंगलवार को यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं सोमवार को वॉल स्ट्रीट बढ़त के साथ ही बंद हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।