भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिनों से चल रहे सैन्य संघर्ष के बाद शनिवार को अमेरिका की मध्यस्थता से संघर्ष विराम समझौता हो गया। इस समझौते के बाद निवेशकों में राहत की लहर दौड़ गई, जिससे बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला। निफ्टी 50 ने 24,700.05 अंक का स्तर छू लिया, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।
शेयर बाजार में आज की तेजी के 5 कारण :
* संघर्ष विराम के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम हुआ है। निवेशकों
की इस मामले से जुड़े सभी घटनाक्रमों पर नजर रहेगी।
* अप्रैल महीने के खुदरा महंगाई के आंकड़े 13 मई को जारी होंगे। अप्रैल में महंगाई
दर 3 फीसदी से नीचे आने की उम्मीद है।
* एमआरएफ, पीएनबी बैंक, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, अडानी पोर्ट्स और अडानी
एंटरप्राइजेज समेत कई कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे।
* पिछले हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने खरीदारी का सिलसिला
जारी रखा और इस सेगमेंट में करीब 5,087 करोड़ रुपये की खरीदारी की।
* भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर 11वें दौर की
बातचीत आज से शुरू हो रही है। उम्मीद है कि यह डील सफल रहेगी।
हालांकि संघर्ष विराम के बाद कुछ सीमावर्ती इलाकों में मामूली झड़प की खबरें आई हैं, लेकिन कुल मिलाकर स्थिति में सुधार हुआ है। सोमवार को दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने स्थिति पर नजर रखने के लिए फिर से बैठक की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।