यह मामला ट्रम्प प्रशासन द्वारा कुछ आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने से जुड़ा था, जिसे उन्होंने अमेरिकी इकोनॉमी की सुरक्षा के नाम पर उचित ठहराया था। हालांकि, कोर्ट ने माना कि इस फैसले में पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया की कमी थी।
कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि राष्ट्रपति को राष्ट्रीय सुरक्षा और इकोनॉमी की दुहाई देकर "कुछ भी करने" की छूट नहीं दी जा सकती। इस फैसले को कानूनी और व्यापारिक हलकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह राष्ट्रपति की शक्तियों की सीमा को स्पष्ट करता है।
इस बीच व्हाइट हाउस या ट्रम्प की टीम की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।