अनिल अंबानी के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, 2000 करोड़ के लोन फ्रॉड केस में FIR दर्ज
(India) सीबीआई (CBI) ने अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई 2,000 करोड़ रुपए के बैंक लोन फ्रॉड केस में दर्ज एफआईआर के बाद शुरू की गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने आरकॉम के खाते को धोखाधड़ी घोषित किया था, जिसके बाद मामला सीबीआई तक पहुंचा। शनिवार सुबह मुंबई स्थित अनिल अंबानी के आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी हुई, जहां से वित्तीय लेनदेन और डिजिटल रिकॉर्ड से जुड़े दस्तावेज़ों की तलाश की जा रही है।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी अनिल अंबानी समूह पर 17,000 करोड़ रुपए से जुड़े बैंक लोन फ्रॉड की जांच कर चुका है। जांच एजेंसियों को शक है कि फर्जी बैंक गारंटी और कर्ज़ का गलत इस्तेमाल कर बैंकों को भारी नुकसान पहुँचाया गया है। अब सीबीआई और ईडी दोनों एजेंसियां मिलकर यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन लोन का इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए हुआ और क्या इसमें भ्रष्टाचार या वित्तीय गड़बड़ी शामिल है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।